बरेली: प्रभु यीशु पर आपत्तिजनक वीडियो से बवाल, ईसाई समाज में आक्रोश, SSP बरेली से कार्रवाई की मांग
बरेली में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़कने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक यूट्यूब आईडी से प्रभु यीशु मसीह के संबंध में आपत्तिजनक, अमर्यादित और मजाकिया अंदाज में वीडियो प्रसारित किया गया, जिससे ईसाई समुदाय में भारी नाराजगी है। समुदाय के लोगों का कहना है कि इस तरह की सामग्री न सिर्फ उनकी आस्था को ठेस पहुंचाती है,