कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, लज्जा भंग करने के इरादे से किया गया हमला
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने महिला के साथ पड़कर मारपीट की। लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला किया किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीतू, ललित, रावेद्र, रिंकू और बुलबुल के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की है।