कासगंज: जिले में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मांगा रक्षा का वचन
शनिवार को कासगंज जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का प्रतीक राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। वही भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना का पर्व है।