बलौदा: बिरगहनी गांव के सुने घर में हुई चोरी, बलौदा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज हुआ जुर्म
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव के सुने घर में चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(1) और 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सगुना बाई ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर के दरवाजे में ताला लगाकर गांव गई थी.