सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को क्षेत्र से किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात की टीम ने वांछित अभियुक्त बहाब को दुधली फाटक के पास से मंगलवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी वादिया की लिखित तहरीर पर दर्ज मु के मामले में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर एसपी नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।