दमोह: बांसा तारखेड़ा हादसे में ट्रक-बुलेरो की टक्कर, 4 की मौत, ओवरस्पीड और रेसिंग बनी वजह
Damoh, Damoh | Apr 12, 2026 दमोह-सागर हाईवे के बांसा तारखेड़ा में ट्रक-बुलेरो टक्कर के बाद हुए हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में 80 किमी/घंटा की ओवरस्पीड और बाइक रेसिंग को मुख्य वजह माना गया है। टक्कर के बाद पीछे आ रही बाइकों के युवक चपेट में आ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।