जमुई: डुमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 450 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप चालक को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन ज़ब्त
Jamui, Jamui | Oct 5, 2024 विभाग के सचिव व जिलाधिकारी के निर्देश पर अगामी पर्व को लेकर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में की जा रही वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप वाहन को जब्त करने में कामयाबी मिली है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर शनिवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे की गई है।