प्रतापगढ़: पीथा गांव में बिजली की चपेट में आने से लाइनमैन श्याम दत्त तिवारी बुरी तरह झुलसे, प्रयागराज रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के अकारीपुर गांव निवासी श्याम दत्त तिवारी पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण तिवारी संविदा सहायक लाइन मैन के पद पर आसपुर देवसर पावर हाउस के अंतर्गत काम करता है। सोमवार की दोपहर बाद वह पीथा पुर गांव में बिजली का तार दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया । आनन फानन में लोग अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आए।