आगर: सीएम राईज स्कूल आगर में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित
जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सीएम राईज स्कूल आगर में मंगलवार सुबह 12 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर पहले दिन उनका स्वागत किया गया और किताबें वितरित की हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन खुशी का है, स्कूल का पहला दिन, नई किताबे, बैग एवं ड्रेस हमें पढ़ाई के लिए आकर्षित करती है।