आगर: विवेकानंद नगर आगर में महिला मंडल ने निकाली चूनर यात्रा, विश्वेश्वर महादेव मंदिर में संतोषी माता को चूनर अर्पित की
चैत्र नवरात्रि में भक्ति का दौर जारी है। विवेकानंद कॉलोनी में स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में माता संतोषी को चूनर ओढ़ाने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे को महिला मंडल ने चूनर यात्रा निकाली। चूनर यात्रा मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई, जो विवेकानंद कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची, जहां महिला मंडल ने माता को चूनर ओढ़ाई।