आगर: ग्राम चमड़दा के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की आगर के निजी अस्पताल में मौत
ग्राम चमड़दा के समीप एक महा पर्व सड़क हादसे में घायल हुए ग्राम बापचा के रहने वाले शिवलाल पिता बाबूलाल उम्र 90 वर्ष की सोमवार को उपचार के दौरान आगर के निजी अस्पताल में मौत हो गई, जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक शिवलाल का सोमवार शाम 6 बजे जिला अस्पताल आगर में पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौपा है।