आगर: 16 दिवसीय गणगौर पर्व का समापन, महिलाओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
16 दिनों तक चले गणगौर पर्व का मंगलवार सुबह 10 बजे मंदिरों और घरों में सामूहिक पूजा अर्चना के साथ समापन हुआ। इस दिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर सुख समृद्धि के लिए यह पूजा की। छावनी राधा कृष्ण पंचायती मंदिर,रिसाला का मंदिर, शकर कुइयां,नाना बाजार, हनुमान घड़ी, मास्टर कॉलोनी सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा यह पूजा की गई।