खागा: ललौली में चोरों ने देशी घी, जेवरात और नगदी की चोरी की, 6 लाख की चोरी से गांव में मचा हड़कंप
Khaga, Fatehpur | Apr 28, 2026 ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात में दंपति घर के बाहर सो रहे थे, तभी चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी व संदूक खंगाल डाले। पीड़ित रामकरन निषाद ने बताया कि चोर 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, 10 किलो देसी घी और 25 साड़ियां चोरी कर ले गए। कुल मिलाकर करीब 6 लाख की चौरी