हनुमानगढ़: जंक्शन में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने जमीन के सौदे के बाद ₹7.50 लाख हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने जमीन के सौदे के बाद 7.50 लाख रूपए हड़पने के आरोप में एक कारोबारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन की नई खुंजा निवासी मोहम्मद मुस्ताक पुत्र वजन अली ने एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।