मड़ियाहू: बरसठी थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक का हुआ ट्रांसफर, थाने के स्टाफ व क्षेत्र के लोगों ने माला पहनाकर दी विदाई
बरसठी थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक का स्थानांतरण हो जाने के बाद थाने के स्टाफ व क्षेत्रवासियों ने उन्हें माला पहनाकर विदाई दी। एसओ ने भावुक मन से कहा कि बरसठी के लोगों ने कम समय में जितना प्यार दिया वह भुलाया नहीं जा सकता। एसपी डॉ. अजय पाल ने बरसठी थानाध्यक्ष को मुगरा बादशाहपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया है और बरसठी थाने की जिम्मेदारी अरविंद सिंह को दी है।