उधवा: उधवा बीपीआरसी भवन में जीपीडीपी व जीपीएफटी के लिए पंचायत स्तरीय सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में सोमवार को जीपीडीपी को लेकर पंचायत स्तरीय सहजकर्ता दल व जीपीएफटी से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,प्रभारी जीपीएस संतोष कुमार सुमन,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद,मास्टर ट्रेनर डोली साहा, मुखिया जियाउल हक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।