चायल: भाकियू अम्बावता का प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर चायल तहसील परिसर में हुई बैठक और सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय की अगुवाई में शुक्रवार को चायल तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई। पांच सूत्रीय ज्ञापन SDM को सौपा, कार्रवाई का मिला आश्वासन!