हाथरस: गांव नगला फॉर्म में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिला अध्यक्ष को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला फॉर्म में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने किसान यूनियन जनशक्ति जिला अध्यक्ष को घर पर जाकर जान से मारने की धमकी दे डाली एवं ₹5 लाख की रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने की कहकर मौके से फरार हो गए पीड़ित ने आइजीआरएस पोर्टल पर डीजीपी से मदद की गुहार लगाई है बुधवार दोपहर 2:30 बजे पीड़ित ने जानकारी दी!