धौलपुर: रहल गांव में खेत विवाद में लाठी और फायरिंग हुई, एक युवक की हुई मौत
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के रहल गांव में खेत विवाद को लेकर शनिवार शाम को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में लाठी डंडों के साथ फायरिंग भी की गई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा 1 जना घायल हुआ है। इसके अलावा कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी भी सामने आ रही है।