धौलपुर: गुलाब बाग चौराहे पर पटाखे जैसे आवाज निकालने वाली 3 बुलेट बाइकें जब्त प्रत्येक चालक पर लगाया 1 हजार रुपये का जुर्माना
धौलपुर। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने और पटाखे बजाने वाली बुलेट बाइक चालकों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को फिर अभियान चलाया। जहां कार्रवाई करते हुए 3 बुलेट बाइकों को जब्त किया और चालान काटे।