मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगा मीलों लंबा जाम!
पानी वाले बैंड के पास सड़क टूटने के बाद चल रहे निर्माण कार्य के चलते आज सुबह मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। करीब 2 घंटे तक मार्ग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में वन-वे यातायात शुरू किया गया, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे।
कीचड़ और मलबे के बीच दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जबकि छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर तीन जेसीबी और रोड रोलर की मदद से मार्ग खोलने का काम जारी रहा।
पर्यटकों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगना उत्तराखंड की छवि को प्रभावित करता है।
#Mussoorie #Dehradun #MussoorieDehradunRoad #TrafficJam #MussoorieNews UttarakhandNews RoadBlock TrafficUpdate BreakingNews UdayUttarakhandNews