बिजनौर: बिजनौर के गांव झलरा में बेतहाशा बारिश के कारण अंडरपास में भरा पानी, एक दर्जन गांव का संपर्क टूटा
Bijnor, Bijnor | Jul 10, 2026 पहाड़ों व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिजनौर जिले में भी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार झलरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाए गए अंडरपास में पानी भर गया है। जिससे करीब एक दर्जन गांव का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण में समस्या से निजात की मांग की है।