खरगोन शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के राधावल्लभ मार्केट में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनसे आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।