घोड़ाडोंगरी: सारणी में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, कव्वालियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; बारिश के बीच भी उमड़ा श्रद्धालुओ का सौलब
सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को सारणी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सावन माह के चलते कांवडियों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की वेशभूषा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या