नगरी: टाइगर रिजर्व के ग्रामीण 7 जुलाई को कर्राघाटी चौक में विभिन्न मांगों को लेकर करेंगे चक्का जाम
Nagri, Dhamtari | Jun 30, 2026 मिली जानकारी के अनुसार जल-जंगल-जमीन संघर्ष समिति सीतानदी-उदंती धमतरी-गरियाबंद क्षेत्र ने मूलभूत सुविधाओं एवं आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर आगामी 7 जुलाई को नगरी के कर्राघाटी चौक में मांगें पूरी होने तक चक्का जाम करने की घोषणा की है। समिति ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को लिखित सूचना सौंपते हुए कहा है कि 22 जून को हुए कलेक्ट्रेट घेराव।