कैराना: कैराना के अलीपुर गांव में विधवा ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी विधवा ने कोतवाली में तहरीर दी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़िता ने बताया कि बीते शुक्रवार की प्रात: करीब दस बजे वह अपने घर के अंदर थी। आरोप है कि तभी गांव का ही एक युवक घर के अंदर घुस आया और उसे बुरी नियत से दबोच लिया। आरोपी ने उसके सथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।