कालपी: बबीना हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक
Kalpi, Jalaun | Apr 25, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में बबीना हाईवे पर श्याम ढाबा के पास शनिवार सुबह 9 बजे रॉन्ग साइड से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में रामबाबू, वीर सिंह और सतीश घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। चालक वाहन समेत फरार हो गया, वही पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।