श्रीकरणपुर क्षेत्र के दौरे पर रहे आईजी ओम प्रकाश, पुलिस के कार्य की की सराहना
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 23, 2026
श्रीकरणपुर में बीकानेर रेंज के IG ओमप्रकाश ने गुरुवार को बॉर्डर क्षेत्र के श्रीकरणपुर थाने का दौरा किया। जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद IG ने SP हरिशंकर के साथ CLG सदस्यों व पुलिस मित्रों की बैठक ली। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार नशे के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्होंने सख्त कदमों का आश्वासन दिया।