पंचकूला: सेक्टर-1 स्थित कालेज में ललित कला विभाग द्वारा कलाकृति विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन
सेक्टर-1 स्थित कालेज में ललित कला विभाग द्वारा कलाकृति विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवम श्री माता मनसा देवी संस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीटा गुप्ता ने किया। डॉ रीटा गुप्ता ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की कलात्मक अभिरुचि की सराहना की।