मंझिआंव: मझिआंव में सड़क अतिक्रमण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 81 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत में सरकारी सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। बथानी टोला, टिकोरबां और झपही के ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन दिए 81 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण होने से एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और सामाजिक कार्यों में परेशानी हो रही