बहराइच: बहराइच में समाजवादी लोहिया वाहनी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया, बिजली कटौती सहित आठ मांगों का ज्ञापन सौंपा
बहराइच जिले में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने 8 विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय मांगो को लेकर पत्र मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा। नन्देश्वर नन्द यादव ने कहा कि पूरे जनपद में बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है।