भभुआ: कैमूर के मोहनिया मतगणना केंद्र पर बसपा ने आरोप लगाया, कहा- वोट काउंटिंग में हुई धांधली, हुआ बवाल, पुलिस ने की कार्रवाई
कैमूर के मोहनिया मतगणना केंद्र पर बसपा द्वारा आरोप लगाते हुए कहा कि वोट काउंटिंग में धांधली की जा रही है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा काफी बवाल कर दिया गया। आज शुक्रवार को देर रात्रि लगभग 8:30 बजे हंगामा को देखते हुए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि इस हंगामा में दो पुलिसकर्मी घायल हैं।