मथुरा: बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, लगाए योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे
मथुरा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और किसान दाने-दाने को मोहताज है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 'योगी-मोदी मुर्दाबाद' के नारों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और किसानों के लिए तत्काल आर्थिक मदद की गुहार लगाई