वाराणसी में बटुक भैरव का हरियाली जलविहार श्रृंगार का हुआ आयोजन
Sadar, Varanasi | Aug 25, 2024 वाराणसी के कमच्छा स्थित बाबा बटुक भैरव का हरियाली जलविहार श्रृंगार का आयोजन हुआ। मंदिर के बाहर पत्तों से गुफा का रूप दिया गया था जगह-जगह बर्फ की सिल्ली लगाई गई थी। जो देखने में मनमोहक दृश्य नजर आ रहा था। बाबा बटुक वालों का 4:00 बजे भोर से आरती कर भक्तों के लिए पट खोल दिया गया था यह दर्शन पूजन रात्रि तक चलेगी। जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे