सिकंदरा: सिकंदरा पुलिस का बड़ा एक्शन: झारखंड से लाई जा रही 355 लीटर विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Sikandra, Jamui | Jul 23, 2026 सिकंदरा थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में 22-23 जुलाई की रात करीब 1 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना पर सिकंदरा-नवादा और सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर दो कारों से कुल 355 लीटर (811 बोतल) विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर ऑल्टो और वैगनआर कार जब्त की गई। एसडीपीओ सतीश सुमन ने गुरुवार 1 बजे प्रेसवार्ता में बताया ।