अमरोहा: अमरोहा में जबरन घर से उठाकर नाबालिग को बंधक बनाकर किया बलात्कार, डिडौली पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Amroha, Amroha | May 1, 2026 अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत डिडौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी सिद्धार्थ पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नौरंगी थाना डिडौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डिडौली में मुक़दमा अपराध संख्या 167/2026 धारा 64(1), 333, 137(2), 127(2), 351(2) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।