शनिवार को रजौन प्रखंड कार्यालय स्थित सरकारी विवाह भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ । इस चुनाव में अंजनी कुमार चौधरी को रजौन प्रखंड का नया प्रखंड अध्यक्ष चुना गया । बैठक के दौरान उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी गणमान्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।