धामपुर: नहटौर में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 10 दुकानदारों के चालान काटकर ₹2500 का जुर्माना वसूला
नहटौर नगर पालिका प्रशासन ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली देहात और नूरपुर मार्ग पर सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले 10 दुकानदारों के चालान काटे गए।अभियान के तहत इन दुकानदारों से कुल 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका की टीम ने सड़कों पर रखे सामान और अवैध ठेलों को हटवाया।