भभुआ: गोबरछ गांव के पास नहर रोड पर हाईवा की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
Bhabua, Kaimur | Jan 14, 2026 गोबरछ गांव के पास नहर रोड पर हाईवे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो यह घटना बुधवार शाम 5:30 बजे की बताई जाती है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेंद्रवार गांव निवासी स्वर्गीय रामपाल गिरी के 50 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गिरी बताया जाता है। मौके पर आक्रोशित लोगों ने कहा कि धर्मेंद्र गिरी भगवानपुर की तरफ से मजदूरी का काम कर घर के लिए लौट रहे थे।