भोरे: इमिलिया गांव: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में एक 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। आरोप है कि धर्मदेव साह, ब्रह्मदेव साह और पवन कुमार ने मिलकर लड़की को शादी की नीयत से अपहरण कर लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।