सदर: नीट की पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली
Sadar, Allahabad | Jun 21, 2026
नीट की पुनर्परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपन्न हो गई। परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं 5.15 बजे तक चली। जिले में 47 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर अत्याधुनिक तकनीकी से परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अधिकारी चक्रमण करते रहे। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही एसटीएफ भी निगरानी करती रही।