आगरा: आगरा में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट परिजनों ने किया प्रदर्शन
Agra, Agra | Nov 11, 2024 आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 2 नवंबर को हुई 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट परिजनों और बाल्मिक महापंचायत ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जो खुलासा किया है, उससे वह संतुष्ट नहीं है परिजनों की माग है कि हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।