आगरा: ताजगंज क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब परोसने वाले कैफे और रेस्टोरेंट पर शिकंजा
Agra, Agra | Nov 11, 2024 थाना ताजगंज क्षेत्र में अवैध शराब पिलाए जाने के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 10 और 11 नवंबर की देर रात में की गई। छापेमारी में कई कैफे, रूफटॉप और रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और संचालकों को अवैध शराब परोसने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।