कोंच: कोंच में पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने सहयोग शिविर का किया आयोजन, सुधा डेयरी स्टॉल का उद्घाटन
Konch, Gaya | Jun 18, 2026 प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर का गुरुवार को पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में नवस्थापित सुधा डेयरी स्टॉल का उद्घाटन भी किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन किया और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली