डुमरांव: डुमरांव के पूर्व विधायक ने कहा-चोरों के सरदार को ही छोड़ दिया गया, अयोध्या राम मंदिर में घोटाले से श्रद्धालु आहत
Dumraon, Buxar | Jun 27, 2026 अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित दान घोटाले को लेकर डुमरांव में भी सियासी माहौल गर्म हो गया है। पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए।