फतुहा विधानसभा से चौथी बार विजयी महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार डॉ रामानंद यादव को बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा है। महागठबंधन के कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर या वह जहां भी जा रहे हैं उन्हें बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत कर रहे है। साथ ही जीत की बधाई भी दी जा रही है। डॉ रामानंद यादव ने बताया कि यह फतुहा की जनता की जीत और किए गए विकास कार्य कि जीत है।