फतुहा: रेल थाना पुलिस ने पंजाब मेल एक्सप्रेस से 64 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 22, 2026 फतुहा रेल पुलिस ने गुप्त सूचना पर पंजाब मेल एक्सप्रेस में छापेमारी कर एक बोगी से 64 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अबूमोहम्मद पुर निवासी उत्तम कुमार है। शराब उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था। फतुहा रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज को जेल भेजा जा रहा है।