मांझी: लापता युवक की तलाश में पिता ने विधायक से लगाई मदद की गुहार
Manjhi, Saran | Apr 12, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी वाहन चालक मकसूद खान के 18 वर्षीय पुत्र आलीशान खान के लापता होने के चार दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है की आलीशान 8 अप्रैल को कंप्यूटर ट्रेनिंग में एडमिशन कराने के लिए घर से मांझी ब्लॉक जाने की बात कह कर निकाला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रहा है।