भटवाड़ी: उत्तरकाशी में ब्रेक फेल होने से पलटा टेंपो ट्रैवलर, सभी 17 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो पलटा। वाहन में सवार 17 गुजरात के यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी को गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।