जमुई: ख़ैरा में घरेलू विवाद के चलते महिला ने खाई यूरिया, परिजनों ने पहले सदर अस्पताल में कराया भर्ती, फिर ले गए निजी क्लिनिक
Jamui, Jamui | Jan 17, 2026 ख़ैरा में शुक्रवार की देर रात 11:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर सनेहा फातमी ने आत्महत्या की नीयत से यूरिया खाद खा ली। काफी देर के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को जानकारी हुई। उंसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबतक डॉक्टर महिला को देखते तबतक परिजन बिना इलाज कराए ही निजी क्लिनिक लेकर चले गए।